करनाल। कुंजपुरा थाना पुलिस ने गांव नली खुर्द में गांव नली खुर्द निवासी संजीव कुमार को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली। सूचना के आधार पर मौके से संजीव कुमार को काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।रो