फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तेरी पार करेंगे नईया भज कृष्ण कन्हैया....

Thu, 27 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री गीता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते विनोद शास्त्री। संवाद
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-13 के श्री गीता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए विनोद शास्त्री के तेरी पार करेंगे नईया भज कृष्ण कन्हैया, बल दाऊ जी के भैया, तेरी पार करेंगे नईया भज कृष्ण कन्हैया भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे। शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण जब मथुरा पहुंचे तो मां देवकी पहली बार अपने हाथों से भोजन की थाली सजा कर लाई, तो श्रीकृष्ण मां यशोदा को याद कर रो पड़े। उद्धव के पूछने पर श्रीकृष्ण ने रोने का कारण बताया। तब श्रीकृष्ण ने उद्धव को मां यशोदा के पास अपना रूप धारण कर भेजा। यशोदा ने उद्धव को गले से लगा लिया, जिससे उद्धव की आंखों से आंसू आ गए। मंदिर के प्रधान कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि कथा को वीरवार शाम को विश्राम दिया जाएगा और 28 नवंबर को सुबह हवन और भंडारे का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें