फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक को लाखों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ट्रेडिंग के नाम पर 5.44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सीएसएसआरआई निवासी युवक ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम के एक लिंक से व्हाट्सएप ग्रुप ब्लैक स्टोन में शामिल हुआ। जिसमें एक युवती अहाना ठाकुर व एक युवक मुकेश समूह के एडमिन थे। उन्होंने उसे ब्लैक स्टोन के संस्थागत खाते के साथ संस्थागत निवेश करने का लालच दिया। जिसके बाद उसने छोटी-छोटी राशि उसमें डालकर ट्रेडिंग शुरू की। उसके बाद उसे आरोपियों ने अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर धीरे-धीरे कर 5.44 लाख रुपये स्टॉक में लगवा दिए। उसने कुछ रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन उसका खाता ब्लॉक हो गया। उसके बाद उसने ग्रुप पर शिकायत दर्ज कराई तो आरोपियों ने उसे ग्रुप से निकाल दिया। अब न तो वे उसका फोन उठा रहे और न ही स्टॉक में लगाए गए रुपये निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें