फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक की हादसे में गई जान, अधूरे रह गए विदेश जाने के अरमान

विज्ञापन
युवक की हादसे में गई जान, अधूरे रह गए विदेश जाने के अरमान
विज्ञापन
- विदेश जाने के लिए दिल्ली अंबेसी में फाइल जमा कराने गया था अलीपुर निवासी हरनून
विज्ञापन

- वापस लौटते समय सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई कार
- कड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सड़क हादसे में एक परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। वह कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था मगर उसके यह अरमान पूरे नहीं हो सके। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से युवक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घरौंडा थानाक्षेत्र के अलीपुर निवासी वीरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई हरनूर (19) रविवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर अपनी कार खड़ी करके ट्रेन से दिल्ली गया था। वह कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था, इसी सिलसिले में वह फाइल जमा कराने दिल्ली स्थित अंबेसी में गया था। सोमवार तड़के करीब चार बजे युवक ट्रेन से दिल्ली से करनाल रेलवे स्टेशन पर उतरा। स्टेशन से कार लेने के बाद वह गांव लौट रहा था। जैसे ही कार कैथल रोड स्थित सिरसी गांव के पास पहुंची सड़क किनारे तीन कैंटर खड़े थे जिससे युवक की कार टकरा गई। कार से शव निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले हरनूर ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद आइलेट्स किया था। अब वह आगे की पढ़ाई करने के लिए कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था। इसकी फाइल जमा कराने वह दिल्ली गया था। वीरेंद्र ने बताया कि माता-पिता ने हरनूर की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनका सपना था कि बेटा विदेश जाकर अपना भविष्य संवारे मगर उन्हें क्या पता था कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा। हरनूर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें