फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक का अपहरण, ढाई लाख रुपये लेकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- यमुनानगर से करनाल मौसी के घर आया था पीड़ित, पांच युवकों ने घर से उठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दुर्गा कॉलोनी स्थित एक घर से पांच युवक एक युवक के साथ मारपीट कर कार में डालकर अपहरण कर ले गए। बताया जाता है कि आरोपियों ने पीड़ित से 10 लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित को कार में कई जगह घुमाया, बाद में पीड़ित से 2.60 लाख रुपये लेकर उसे पानीपत टोल प्लाजा पर छोड़कर फरार हो गए।

खजूरी रोड यमुनानगर निवासी तरुण ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को वह अपने घर से अपनी मौसी के बेटे रवि शर्मा के घर गली नंबर एक, दुर्गा कॉलोनी, करनाल आया था। 11 फरवरी दोपहर 12 बजे वह और रवि वीडियो गेम खेल रहे थे। उस समय वहां चार युवक आए। जिनके हाथों में तलवार व डंडे थे। उनमें एक साहिल निवासी बजिदपुर व दूसरा रोशन बिहारी निवासी सेक्टर-चार करनाल थे। साहिल उसका पुराना जानकार था। चारों उसे खींचकर बाहर ले गए। जहां एक व्यक्ति और भी था।
विज्ञापन

वे पांचों उसे बाहर गली में खड़ी कार में ले गए। उसके बाद सेक्टर-नौ करनाल की तरफ चले गए। वहां जाकर साहिल ने उससे कहा कि उसकी वजह से उसके पैसे एजेंट पंकज मान निवासी मानपुरा के पास फंसे हैं। ऐसे में वह भरपाई उससे करवानी है। उसके 10 लाख रुपये मंगवा ले नहीं तो वे उसे जान से मार देंगे।
पीड़ित ने बताया कि धमकी मिलने के बाद उसने आरोपियों से कहा कि उसकी कार में 60 हजार रुपये है। उन्होंने किसी के पास फोन किया कि रवि निवासी दुर्गा कॉलोनी के पास जाकर इसकी कार की चाबी रवि से लेकर रुपये ले आ। फिर कहने लगे कि 60 हजार उनके पास आ गए हैं। बाकी रकम भी मंगवा। उसके बाद वे उसे जठलाना, रादौर फिर इंद्री ले गए। वहां खेत में उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे डराकर फिरौती मांगने के लिए उसकी बहन व जीजा सुमित को फोन करवाया।
विज्ञापन


दोस्त से मंगवाए दो लाख रुपये

पीड़ित ने बताया कि उसके जीजा ने उसके पास दो लाख रुपये भेज दिए। जिसके बाद वे मनी ट्रांसफर की दुकान पर गए। जहां उन्हें रुपये ट्रांसफर करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने कहा कि वह अपने किसी जानकार के पास रुपये भेज दे और वो उन्हें नकदी लाकर देगा। जिसके बाद उसने अपने दोस्त मोहित गुप्ता के पास रुपये ट्रांसफर करने व उसे नकदी लाकर देने की बात कही। वे उसे फिर पानीपत टोल पर ले गए। जहां उसका दोस्त दो लाख रुपये लेकर आया। जहां वे उससे रुपये व दोनों फोन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें