फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फल की रेहड़ी लगाने वाले एक 24 वर्षीय युवक को चाकू घोंप दिया। जिससे वह घायल हो गया। दोस्त ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गांधी चौक सदर बाजार निवासी राहुल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फल की रेहड़ी के साथ ई-रिक्शा चलाता है। आठ मार्च को शिवरात्रि के कार्यक्रम देखकर सदर बाजार शीशा वाला गुरुद्वारा के पास लगे अपनी फल की रेहड़ी पर अपने दोस्त शिवम उर्फ पन्नू के साथ आ रहा था।
विज्ञापन

जब वह गांधी चौक के पास पहुंचा तो सिर पर परना बांधे व्यक्ति ने उसकी कमर में चाकू मार दिया। जब वह पीछे मुड़ा तो आरोपी दोबारा उसके पेट में चाकू मारने लगा। उसने चाकू को दाहिने हाथ से पकड़ने की कोशिश की। जिस कारण चाकू उसके हाथ में लग गया। इसके बाद आरोपी शीशावाला गुरुद्वारा की ओर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें