फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। किसान बस्ती स्थित एक फैक्टरी में बीती रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी मंजय पासवान (22) के रूप में हुई है। वह फैक्टरी के ऊपर बने शौचालयों के समीप दीवार में लगी एक लोहे की एंगल पर लटका हुआ था। रविवार सुबह जब एक महिला शौचालय की ओर गई तो उसने मंजय को लटकते देख शोर मचाया। मधुबन से आर्ई एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब छह बजे युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी। शव को कब्जे में ले लिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें