फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अटल पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-8 स्थित अटल पार्क में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव होने की सूचना पर सुबह के समय सैर करने आए लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक ने लोअर और बनियान पहना हुआ था और चादर से फंदा लगाया हुआ था।
मौके पर पहुंचे सेक्टर-32 थाना से जांच अधिकारी ऋषिपाल के अनुसार उन्हें एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि अटल पार्क में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। वह व्यक्ति सुबह पार्क में सैर करने आया था। मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के एक हाथ पर रानी देवी लिखा हुआ है, वहीं पेट पर टांके के निशान हैं, जिससे लगता है कि व्यक्ति का कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें