संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। खेड़ी मानसिंह गांव में रविवार रात 20 वर्षीय युवक नहर में डूब गया। मौके पर मौजूद पिता रामनिवास ने बेटे दिपांशु को बचाने की कोशिश की मगर सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि दिपांशु परिवार का इकलौता बेटा था। सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक नहर में युवक की तलाश जारी थी। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के वक्त पिता के साथ ही गांव के ही दो युवक भी नहर पर मौजूद थे।
ग्रामीणों के अनुसार किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दीपांशु ने यह कदम उठाया है हालांकि परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद दीपांशु विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।
फिलहाल एसडीआरएफ और इंद्री थाना पुलिस की टीम का नहर में सर्च अभियान जारी है। जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। चचेरे भाई राजेश ने बताया कि दीपांशु की एक छोटी बहन है।