फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। हनुमान मंदिर के समीप किराए के मकान में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। रात को जब युवक का भाई और मां घर लौटे तो वह फंदे पर लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई अमन के अनुसार 22 वर्षीय प्रशांत झा कुछ दिन पहले दिल्ली में काम के दौरान जल गया था। अब वह ठीक हो गया था लेकिन वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

सोमवार को वह घर पर अकेला था। तभी उसने चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। इस बारे में उन्हें रात को पता चला। जब वह घर लौटे थे। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। कई सालों से वह घरौंडा में रह रहे हैं। घरौंडा थाना प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम करा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें