करनाल। बुढ़ाखेड़ा में एक युवक पर करीब 12 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आरके पुरम निवासी प्रविंद्र ने बताया कि वह चालक है। वह सात जून को बुढ़ा खेड़ा कलंदर पीर के सामने खड़ा था। उस पर लखन, बंशी, देबू, शुभम सहित 12 युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। संवाद