फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिर में डंडा मारकर भाई की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रामनगर थाना पुलिस ने 10 अगस्त को हुई हत्या के एक मामले में 14 अगस्त को रामनगर निवासी दीपू उर्फ दीपक को मेहता फार्म काछवा रोड के पास से गिरफ्तार किया है।आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अश्वनी उर्फ सुरेश आरोपी का छोटा भाई था। दोनों ही नशा करते थे। घर का खर्चा आरोपी की मां और सबसे छोटा भाई विक्की चलाते थे। आरोपी की मां खर्चे के लिए 100-100 रुपए आरोपी दीपू और पीड़ित अश्वनी को दे देती थी। 10 अगस्त को आरोपी की मां ने बेटे अश्वनी और आरोपी दीपू को खर्च के लिए पैसे दिए और काम पर चली गई और दिन में आरोपी एवं पीड़ित अश्वनी उर्फ सुरेश के बीच पैसों को लेकर आपस में गाली गलोज हो गई। इसी दौरान आरोपी दीपू ने अश्वनी उर्फ सुरेश के सिर में डंडा मार दिया। जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें