अधिवक्ता मोनिका शर्मा को सम्मानित करते गुरु नानक खालस कॉलेज के सदस्य। संस्थान
करनाल। गुरु नानक खालसा काॅलेज में मंगलवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 15100 पर सहायता ले सकते हैं। एडवोकेट मोनिका शर्मा और विनय शर्मा ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर ठगी आज एक बड़ी समस्या है, जिसमें अनेक लोग शिकार हो रहे हैं। इसके लिए जागरूक होना अति आवश्यक है। शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर एनएसएस, एनसीसी, रेडक्रॉस और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसके अलावा, लीगल सेल के प्रभारी प्रो. प्रदीप कुमार, डाॅ. अजय, प्रो. अंजु चौधरी, डाॅ. बीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद