फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज कर सकते हैं एनटेट के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक जरूरी, 24 और 25 अक्तूबर को कर सकते हैं फार्म में संशोधन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एनटेट यानी नेशनल टीचर्स एलिजिब्लिटी टेस्ट के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अभ्यर्थी 22 अक्तूबर कर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले एनटेट 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर थी। जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाकर आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा आयोग एनटीईटी हर एक विषय जैसे आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी मेडिसिन और होम्योपैथी के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा करवाता है। इंडियन मेडिकल सिस्टम और होम्योपैथी के लिए परीक्षा में उपस्थित होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। प्राथमिक स्तर पर शिक्षण के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही मौलिक शिक्षा डिप्लोमा (डी.ईएल.ईडी) या बीएड होना चाहिए। अलग-अलग श्रेणी के लिए तीन से चार हजार रुपए तक फीस निर्धारित है। क्रेडिट/डेबिट/नेट बैंकिंग/यूपीआई के जरिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है। जबकि आवेदन फार्म में सुधार या संशोधन 24 और 25 अक्तूबर को वेबसाइट पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी लगेगी फीस
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को चार हजार रुपए फीस देना होगी।

- जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों से 3500 रुपए लिए जाएंगे।

- एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए तीन हजार रुपए फीस है।

हिंदी और अंग्रेजी में होगा प्रश्नपत्र
इस परीक्षा को सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। ये परीक्षा 120 मिनट की होगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 100 होंगे। यह परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगी। यह परीक्षा इंडियन मेडिकल सिस्टम और होम्योपैथी के स्नातक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किए जाते हैं। एनटीए शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी से आयुष मंत्रालय की ओर से स्नातकों के लिए पहली बार एनटेट आयोजित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें