मेरा मिशन स्वस्थ भारत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योग का प्रदर्शन करते साधक। स्वयं
करनाल। सेक्टर-6 स्थित साईं कृपा योग कक्षा के तीन वर्ष पूरे होने और महाशिवरात्रि पर मेरा मिशन स्वस्थ भारत ने योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें योग शिक्षकों ने भगवान शिव के भजनों पर आसनों की प्रस्तुति दी। मिशन संस्थापक दिनेश गुलाटी ने कक्ष शिक्षिका मंजू शर्मा और अन्य योग साधकों को शुभकामनाएं दी। पार्षद मेघा भंडारी और संकल्प भंडारी, योग शिक्षिकाएं नीलम बाटला, निधि गुप्ता, वीणा सेठ, नवीन जिंदल व अन्य उपस्थित रहे। संवाद