फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फार्मासिस्ट की बजाय योग सहायक बांटती नजर आई दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हड़ताल के कारण जिला नागरिक अस्पताल की आयुष डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट की बजाय योग सहायक मरीजों को दवाइयां देतीं नजर आई। पिछले दो दिनों से एनएचएम कर्मी हड़ताल पर हैं। ऐसे में एनएचएम कर्मियों के अंतर्गत आने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। इसमें जिला नागरिक अस्पताल स्थित आयुष ओपीडी भी शामिल है क्योंकि आयुष विभाग के अंतर्गत यहां होम्योपैथी डॉक्टर सहित दोनों आयुर्वेदिक व होम्योपैथी फार्मासिस्ट भी एनएचएम होने के कारण तीनों कर्मी हड़ताल पर हैं।
वहीं आयुर्वेदिक डॉक्टर नियमित रूप से अपनी ओपीडी में पहुंच रहे हैं और मरीज देख रहे हैं। उनके द्वारा लिखी जाने वाली आयुर्वेदिक दवाओं को बिना विभागीय प्रशिक्षण के और फार्मासिस्ट की गैर-मौजदूगी में एक योग सहायक मरीजों को दवा देतीं नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला आयुष विभाग की ओर से किसी भी योग सहायक को फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। अगर कोई योग सहायक बिना किसी विभागीय प्रशिक्षण के डिस्पेंसरी में दवा दे रहा है तो यह गलत है।
- डॉ. सतपाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें