तरावड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की टीम ने शुक्रवार को तरावड़ी क्षेत्र के दो अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की। सौंकड़ा रोड पर और फ्लाईओवर के पास करीब पांच एकड़ में काटी गई दोनों कॉलोनियों में गोदाम भवन, डीपीसी, सड़कों आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
डीटीपी ओमप्रकाश और जेई रोहित अधिकारियों की टीम और भारी पुलिस बल के साथ तरावड़ी के रेलवे फ्लाईओवर के पास पेट्रोल पंप के सामने बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में भी पहुंचे। यहां पर भी बनाई जा रही सड़कों को उखाड़ा गया। तरावड़ी में दो जगहों पर करीब पांच एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी जा रही है।
कॉलोनी में एक डीपीसी भी डाली गई थी। कुछ कच्ची सड़कों का निर्माण किया गया था। डीटीपी विभाग ने जेसीबी की मदद से कच्ची सडक़ व डीपीसी को तोड़ दिया। तरावड़ी थाना प्रभारी मुकेश कुमार समेत पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। डीटीपी ओमप्रकाश ने बताया कि विभाग की टीम निरीक्षण करके अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माणों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
इस दौरान तरावड़ी शहर के सौंकड़ा रोड पर और रेलवे फलाईओवर के पास करीब पांच एकड़ एरिया में काटी जा रही अवैध कॉलोनी को भी चिह्नित किया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को पीले पंजे की मदद से अवैध कॉलोनियों में पीले पंजे की मदद से कच्ची सड़के उखाड़ दी गईं।