अष्टमी के अवसर पर श्री गीता मंदिर सेक्टर 13 में आयोजित हवन में आहुतियां डालते स्वामी मुक्तानंद
करनाल। श्री गीता मंदिर में रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे नवाह्मपारायण पाठ एवं शतचंडी दुर्गा पाठ ने वीरवार को विश्राम लिया। हवन में स्वामी मुक्तानंद महाराज, न्यायधीश डाॅ. नीलिमा शांगला, मंदिर सभा के प्रधान कैलाश गुप्ता और अन्य श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना की। मुक्तानंद महाराज ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करना अत्यंत फलदायी होता है। भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। नवरात्र केवल व्रत रखने का ही नहीं, बल्कि अपने मन, वचन और कर्म को शुद्ध करने का पर्व है। इसके बाद भड़ारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद