करनाल। श्री कृष्ण गोशाला में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने हवन में आहूतियां डालकर की विश्व कल्याण की कामना की और गोसेवा करने का संकल्प लिया। गोशाला के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पितृ दोष समाप्त हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। महासचिव राम कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, बलबीर लाठर, घनश्याम गोयल और सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद