फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के साथ चिकनगुनिया की भी चिंता, किया सचेत

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित तोपखान परेड ​स्थित घरों में खाली बर्तन में जमा पानी में लारवा ढूंढते हुए
विज्ञापन
अंबाला। डेंगू तो पहले ही चिंता में डाल रहा है अब चिकनगुनिया की चिंता शुरू हो गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। हाल ही में यमुनानगर में चिकनगुनिया के मामले बढ़े हैं, ऐसे में निकटवर्ती जिला होने के कारण अंबाला में भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन

अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास चिकनगुनिया के चार से पांच मामले आए हैं। इसी कारण से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अभी तक 13 केस आए हैं और कुल 118 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। खासकर नारायणगढ़ क्षेत्र में डेंगू के अधिक मामले मिलने से खलबली मची है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी टीम को नारायणगढ़ में तेजी से कार्य करने के लिए कहा है।

घरों की जांच, 30 फीसद में मिला लार्वा

स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता की बात यह है कि क्षेत्र में अभी भी टीमों को लार्वा मिल रहा है। यह लारवा छोटे-छोटे बर्तनों या घरों में किसी ने किसी वस्तु के अंदर मिले हैं। मंगलवार को 1000 घरों को टीम द्वारा देखा गया जिसमें 30 प्रतिशत घरों में लारवा के केस मिले। इसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया। वहीं अगर दोबारा जांच में लारवा मिलता है तो नगर निगम 200 रुपये तक का चालान कर सकता है।
विज्ञापन


दो महीने में 2246 लोगों को नोटिस

अंबाला छावनी क्षेत्र के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूधला मंडी, गुलाब मंडी, लालकुर्ती बाजार, डेराबत्ती, बीसी बाजार, सदर बाजार और मोची मंडी क्षेत्रों में बीते दो महीनों में 2246 घरों में लोगों को नोटिस थमाए गए। इसके बावजूद यहां पर टीम को लारवा के केस मिल रहे हैं।



वर्जन

डेंगू और चिकनगुनिया के लिए लोग सतर्क रहें। पानी घर के आसपास न जमा होने दें। अस्पतालों में भी अगर कोई केस आता है तो उन्हें तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना होगा।
विज्ञापन

-डॉ कुलदीप, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें