फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : रामकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने वीरवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर समीक्षा बैठकें कीं। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आह्वान किया। ये बैठकें बीडीपीओ कार्यालय सभागार और गढ़ी बीरबल में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ हुईं। कश्यप ने लोकतंत्र में हर वोट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक करने और पात्र नागरिकों का नाम जुड़वाने में सहयोग करने का आह्वान किया। इंद्री विधानसभा क्षेत्र में कुल 25,975 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें 8,102 मृत, 10,935 स्थानांतरित और 1,922 अन्य स्थानों पर पंजीकृत पाए गए। बैठक में मार्केट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र पंजोखरा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें