फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनों के प्रयोग से मजदूरों का इंकार

Sat, 04 Apr 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घरौंडा अनाज मंडी में विरोध करते मजूदर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। अनाज मंडी के मजदूरों ने गेहूं की तौल के लिए लगाई जा रहीं इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीनों के इस्तेमाल से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि मंडी में कार्यरत अधिकांश मजदूर अशिक्षित हैं। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक कांटों को संचालित करने का ज्ञान नहीं है। ऐसे में मशीनों के माध्यम से तौल करना उनके लिए कठिन है और इससे कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। मजदूरों का एक प्रतिनिधिमंडल मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचा और पारंपरिक तरीके से ही तौल करवाने की मांग की। कहा कि समाधान नहीं होने पर काम बंद करने को मजबूर होंगे। उन्होंने लोडिंग के लिए तय की गई मजदूरी दरों काे कम बताया। सरकार ने प्रति कट्टा 3 रुपये 40 पैसे की दर निर्धारित की है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है और जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें