लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन करते सीटू के कार्यकर्ता। स्वयं
करनाल। न्यूनतम वेतन लागू करवाने और बकाया वेतन के भुगतान के लिए वीरवार को कोहंड स्पीनिंग मील व आसपास की फैक्टरियों के मजदूरों ने उपायुक्त कार्यालय और जिला श्रम अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। फैक्टरी मालिकों के शोषण व तानाशाही के खिलाफ उपायुक्त के नाम उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला श्रम अधिकारी ने यूनियन के साथ बैठक कर आश्वासन दिया कि शनिवार को कोहंड फैक्टरी में ही जिला श्रम अधिकारी की मौजूदगी में मजदूरों का बकाया वेतन दिलवाया जाएगा। सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, जिला सचिव सतपाल सैनी, सहसचिव जगपाल राणा, ओपी माटा, मनोज कुमार आदि माैजूद रहे। ब्यूरो