जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर का स्वागत करते भाजपा कार्यक्रता। संगठन
करनाल। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की अध्यक्षता में जिलेभर में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता बैठकों का सिलसिला जारी है। इन बैठकों में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख, बीएलओ-2 सहित अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। लाठर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, जो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देते हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। ब्यूरो