करनाल। गांधी चौक स्थित शिव मंदिर में आयोजित भाजपा शहरी मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जाएंगे। भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज देश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है।जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी जिला सचिव एवं मंडल प्रभारी नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।