फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राइस मिल में श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काछवा। रणबीर नगर के पास स्थित चिंतामणि राइस मिल में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को करनाल के मोर्चरी हाउस में पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ठेकेदार शिव शंकर ने बताया कि 43 वर्षीय श्रमिक उमेश यादव पिछले चार महीने से यहां काम कर रहा था। शनिवार सुबह 7:00 बजे उसने अन्य मजदूरों के साथ पल्लेदारी का काम किया। दो-ढाई घंटे काम करने के बाद सभी मजदूरों ने इकट्ठे होकर नाश्ता किया। बाद में उमेश सो गया। उसे जब काम पर चलने के लिए कहा गया तो कहा कि वह आज और काम नहीं करेगा। यह कहकर वह सो गया। रात्रि में जब मजदूरों ने उसे उठाया तो वह अचेत अवस्था में पाया गया। उसी समय डॉक्टर को बुलाया गया और पुलिस को डायल 112 पर भी सूचना दी गई। बाद में सदर थाना से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। शव को करनाल कल्पना मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उमेश यादव बिहार का रहने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं, वह अकेला यहां राइस मिल में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें