फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पानी में करंट आने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- नई अनाज मंडी में बिजली के खंभे के पास भरा था पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। नई अनाज मंडी में बिजली के खंभे के पास भरे पानी में करंट आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। अन्य श्रमिकों ने बिजली सप्लाई बंद कराई। जिसके बाद श्रमिक के शव को हटाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय विकास नई अनाज मंडी के एक आढ़ती के पास काम करता था। बुधवार रात तेज बारिश हुई। जिस कारण जलभराव हो गया। विकास रात को खाना खाने के बाद दुकान पर जा रहा था। दुकान के पास स्थित बिजली के खंभे के निकट पानी भरा था। जैसे ही वह पानी के संपर्क में आया उसे करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई। पानी में करंट के कारण आसपास के लोग उसकी मदद भी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद श्रमिकों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और युवक के शव को हटाया। लोगों ने बताया कि खंभे के पास अर्थिंग वायर के कारण पानी में करंट आया है। लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें