करनाल। सिंगापुर व मलेशिया भ्रमण के बाद अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी ओंकारानंद सरस्वती करनाल के सेक्टर-12 आर्य समाज के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा, हमें लोगों को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित कर आपसी मतभेद को मिटाते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। दूसरे संप्रदायों पर कटाक्ष न करते हुए आर्य समाज के सिद्धांत को सरल तरीके से लोगों के सामने रखना चाहिए। स्वामी ने कहा कि वैदिक सिद्धांत पर सिर्फ प्रवचन देने से कुछ नहीं होगा, उसको व्यवहारिक जीवन में अमल करना आवश्यक है। यहां कार्तिक मास में चल रहे गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति भी दी गई। आर्य भजन गाकर ऋषि दयानंद के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। स्वतंत्र कुकरेजा, एसएन कुमार, लाजपत राय, राजीव बंसल, विकास चोपड़ा, सुमित्रा कुकरेजा आदि शामिल रहे। ब्यूरो