फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 से

Wed, 25 Feb 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

नरवाल क्रिकेट अकादमी की ओर से निशान पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में 15 मार्च से एक अप्रैल तक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। अकादमी के कोच उधम सिंह राणा ने बताया कि लीग मुकाबले 40-40 ओवर के होंगे, जो सफेद गेंद से खेले जाएंगे। फाइनल मैच एक अप्रैल को निशान पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान पर होगा। टूर्नामेंट में बेहतर बल्लेबाज, बेहतर गेंदबाज, मैन ऑफ द मैच और पूरी सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार दिए जाएंगे। स्कूल प्रबंधन के निदेशक सौरव सिंगला व अभिषेक बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता सुमित नरवाल वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से ठाकुर धूम सिंह की स्मृति में कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें