फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशीला पदार्थ खिला महिलाओं से बालियां, पेंशन के रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। दो बुजुर्ग महिलाओं से एक अज्ञात युवक नशीला पदार्थ पिलाकर उनकी पेंशन के रुपये व कानों की बालियां उतार कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार दया नगर की रहने वाली लीला देवी और संतरो देवी स्टेट बैंक से पेंशन निकलवा कर बाहर आई तो एक अज्ञात युवक ने उनको यह कहकर अपने पास बैठा लिया कि वह तुम्हारे बेटे का दोस्त है। इसके बाद पास की दुकान से कोल्ड ड्रिंक लागकर कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों महिलाएं सुध बुध खो बैठीं और आरोपी युवक उनकी पेंशन के रुपये व बालियां उतार भाग गया। आसपास के लोगों ने जब दोनों महिलाओं को एक बेंच पर काफी देर से लेटे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर छानबीन करके उनके परिवार को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें