तरावड़ी। अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को अग्रवाल सभा ने करवाचौथ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों से सुसज्जित और सोलह शृंगार किए हुए महिलाएं बेहद खूबसूरत नजर आईं। ढोल की थाप और हिंदी व पंजाबी गीतों की धुनों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए और तंबोला सहित अन्य मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। सभी महिलाओं को उपहार बांटे गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने चाट, टिक्की व पूरी कचौरी व्यंजनों का आनंद लिया। महिला विंग की प्रधान रेणू सिंगला, प्रीति मित्तल, सुनैना गोयल, रूचि, ममता, अंजू बंसल और रेखा गोयल समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद