तरावड़ी। शहर में वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ भगवान वाल्मीकि मंदिर से विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने किया। यात्रा में भगवान वाल्मीकि, लवकुश, हनुमान की सुंदर झांकियां शामिल रहीं। महिलाओं ने पूरे रास्ते में पानी का छिड़काव किया, झाड़ू लगाई। प्रधान विरेन्द्र बंसल, पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा और पार्षद नरेश गाबा आदि मौजूद रहे। संवाद