फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला अभ्यर्थी को मंगलसूत्र पहनने की होगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन आज से किया जाएगा। पहले दिन केवल सायं के सत्र में जबकि दूसरे दिन यानी चार दिसंबर को सुबह और शाम दोनों सत्रों में परीक्षा होगी। इस बार बोर्ड की ओर से महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने और बिंदी व सिंदूर लगाने पर छूट दी गई है। करनाल में दो दिनों में कुल तीन सत्रों में होने वाली परीक्षा में 19014 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पहले दिन 15 और दूसरे दिन सुबह के सत्र में 31 व शाम के सत्र में 16 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के संबंध में सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। शांतिपूर्ण और नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने को लेकर धारा-144 लागू कर दी गई है। इसके तहत दोनों दिन निर्धारित परीक्षा अवधि में फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। परीक्षा के नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार ने बताया परीक्षा केंद्रों में नकल जैसे अनुचित तरीकों को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के सात उड़नदस्ते रहेंगे।
इस दिन ऐसे होगी परीक्षा
- 03 दिसंबर को लेवल-3 पीजीटी लेक्चरर की परीक्षा
15 केंद्रों में 4650 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय बाद दोपहर 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक रहेगा।
- 04 दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी क्लास 6 से 8) की परीक्षा-
सुबह के सत्र में 10 से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा होगी। 31 सेंटर बनाए, जिनमें 9552 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
सांय के सत्र के लिए 16 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें 4812 अभ्यर्थी बैठेंगे। समय बाद दोपहर 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक।
जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 10 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के पुख्ता प्रबंध हैं। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचेंगे अभ्यर्थी
अभ्यर्थी कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। आधा घंटा पहले प्रवेश बंद हो जाएगा। परीक्षा की वीडियोग्राफी करवाई जाए। दृष्टिहीन /अशक्त परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रतिघंटा के हिसाब से 50 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। सिख परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें