फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा ने घोषित कीं आगामी कार्यक्रमों की तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को मोहिद्दीनपुर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की तिथियां तय की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष सचिन राणा ने कार्यकर्ताओं को आगामी एक माह तक चलने वाले जनजागरण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि 19 से 21 जून तक बूथ स्तर पर योग कार्यक्रम होंगे। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 25 जून को काला दिवस के रूप में आपातकाल की बरसी मनाई जाएगी। 29 जून को मन की बात का सामूहिक श्रवण बूथ स्तर पर किया जाएगा। वहीं पांच जुलाई से 15 अगस्त तक पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियां चलाई जाएंगी। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा, जिससे जनता सरकार की नीतियों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सके। संचालन मंडल संयोजक धीरज खरकाली ने किया। इस अवसर पर मंडल सह-संयोजक राहुल तोमर, महामंत्री राजेश लाठर व विक्रम पाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें