करनाल। रंबा गांव के समीप नहर में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के सिर पर चोट के भी निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। महिला ने आसमानी कलर का सूट और ग्रे रंग की सलवार डाली है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी संदीप ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष है। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका के फोटो को सभी थानों में भेज दिया गया है, ताकि कोई मिसिंग कंप्लेंट हो तो महिला का सुराग लग सके। संवाद