फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भैयादूज पर पश्चिमी यमुना नहर में सुबह के समय एक महिला का शव मिला है। महिला के एक हाथ पर अंग्रेजी में लव आर और दूसरे हाथ पर सितारे बने हैं। लाल रंग का सूट पहना है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। गोताखोर करण ने बताया कि सुबह सैर करने आए एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि नहर में एक महिला का शव है। इसके बाद उसकी टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाल लिया है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें