फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ज्वेलर्स की दुकान से महिला ने चुराए लटकन

विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान से महिला ने चुराए लटकन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जीएस ज्वेलर्स की दुकान से एक महिला टॉप्स के लटकन चोरी कर फरार हो गई। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में जीएस ज्वेलर्स से लव गोयल ने बताया कि 20 जून को साढ़े तीन से चार बजे के बीच दुकान पर एक महिला आई। उसने टॉप्स दिखाने को कहा। टॉप्स देखते-देखते दो जोड़ी लटकन जिनका वजन करीब 30 ग्राम है, उठाकर जाने लगी। जब उसे रुकने को कहा तो बोली कि अपनी लड़की को लेकर आती हूं। शातिर तरीके से वह टॉप्स को बॉक्स में छोड़ गई मगर दो जोड़ी लटकन ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें