फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। गांव गोंदर निवासी एक महिला ने जेठ-जेठानी पर मारपीट कर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग में झुलसी महिला का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कई साल पहले जलमाना निवासी मीना की शादी गोंदर निवासी महेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि जेठ रामभूल व जेठानी गुंजन उसके साथ मारपीट करते थे। इस बाबत पंचायतें कर समझाने का प्रयास किया। जिसमें माफी मांग ली गई। आरोप है कि 26 मई की शाम करीब छह बजे जब मीना अपने घर पर थी तो दंपती ने मीना पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी निसिंग पहुंचाया, जहां से उसे करनाल भेज दिया गया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें