संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। डबरी नहर की पटरी पर स्कूटी चलाना सीख रही महिला नहर में गिर गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया, पेट में पानी जाने के कारण उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं गोताखोरों की मदद से स्कूटी को नहर से निकाला गया। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि डबरी गांव की महिला कुलवंत कौर स्कूटी चलाना सीख रही थी। वह घर के नजदीक नहर की पटरी पर स्कूटी चला रही थी तो अचानक उसके हाथ से स्कूटी का एक्सीलेटर दिया गया। वह स्कूटी सहित नहर में गिर गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे निकाल लिया।