तरावड़ी। गांव रमना रमानी में गत दिवस एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि ममता रानी का विवाह रादौर के गांव में हुआ था। उसने मायके में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा उसके मायके वालों को सौंप दिया है। फंदा लगाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद