फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूटी का पेंचर लगवाने जा रही महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्कूटी का पैंचर लगवाने जा रही एक महिला से बाइक सवार ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। नीलोखेड़ी निवासी एक महिला ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह साढ़े तीन बजे के आसपास अपनी स्कूटी में पेंचर लगवाने के लिए पैदल दुकान पर जा रही थी। जब वह दशहरा ग्राउंड के पास पहुंची तो रास्ते में पहले से एक युवक अपनी बाइक पर बैठा था और उसे घूर रहा था।
विज्ञापन

जब वह उसके पास पहुंची तो आरोपी ने उस पर अभद्र टिप्पणी व अश्लील इशारे किए। जब उसने उसका विरोध किया तो उसके साथ गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने रास्ते में आते-जाते लोगों को आवाज लगाई तो आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसका नाम रिंकू निवासी स्टेशन एरिया नीलोखेड़ी बताया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें