फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पाल नगर में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों ने फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए मृतक महिला के पति और जेठ को हिरासत में भी लिया है। मायके पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
गांव नगला मेघा निवासी मृतक सुषमा के परिजनों ने बताया कि 2017 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी पालनगर के राजेश से की थी। आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तो उनकी बेटी खुश रही, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे तंग किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। ऐसे में परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की फंदे पर लटका कर हत्या की गई है।
विज्ञापन

सुषमा के दो छोटे बच्चे हैं। जिसमें एक चार साल का बेटा और एक डेढ़ साल की बेटी। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। रामनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डेढ़ महीने तक मायके में रही सुषमा
सुषमा के परिजनों का आरोप है कि उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ अक्सर झगड़ा करते रहे थे। इसको लेकर ससुराल पक्ष के लोगों को कई बार समझाने का प्रयास भी किया। झगड़े के कारण डेढ़ माह तक सुषमा मायके में रही। 20 दिन पहले ही वह ससुराल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें