Woman falls from bike, gets stuck in truck wheel, diesबाइक से गिरी महिला ट्रक के पहिये में फंसी
- अंबाला से पति और बेटे के साथ बाइक पर उत्तर प्रदेश के बड़ौत जा रही थी महिला
- करनाल में हाईवे पर झिलमिल ढाबे के पास ट्रक के ओवरटेक करने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हाईवे पर ट्रक चालक की लापरवाही से एक महिला की जान चली गई। चालक ने ओवरटेक करते हुए कट मारा तो बाइक सवार महिला गिर गई और ट्रक के टायर में फंस गई। पति चालक को ट्रक रोकने के लिए चिल्लाता रहा मगर उसने नहीं सुनी। काफी दूर जाकर चालक ने ट्रक को रोका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से महिला के शव के टुकड़े उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
मूलरूप से यूपी के बागपत जिले के छपरौली निवासी नफेदीन पत्नी और बेटे के साथ अंबाला की महावीर कॉलोनी में रहता है। रविवार को वह बागपत के बड़ौत गांव बेटे और पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। वह जैसे ही करनाल हाईवे स्थित झिलमिल ढाबे के पास पहुंचा तो तेज गति से एक ट्रक चालक आ गया और बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला गिर गई और ट्रक के टायर में फंस गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ल।
मंजर देख कलेजा कांप गया
जिसने भी हाईवे पर यह मंजर देखा उसका कलेजा कांप गया। ट्रक के पहिये में फंसी महिला के शव के टुकड़े हाईवे पर फैले थे। महिला की मौत पर पति और उसका बेटा फफक कर रो रहा था।
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया था। बाद में ट्रक चालक को नमस्ते चौक पर पकड़ लिया गया। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
जमशेर सिंह, एसएचओ सदर थाना