फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर पक्के पुल के समीप एक बस ने विक्की पर सवार ससुर, पोता व पुत्रवधू को टक्कर मार दी जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सहारनपुर के मोहड़ा निवासी राजपाल ने बताया कि सुबह करीब छह बजे वह अपनी बाइक विक्की पर अपने बड़े बेटे की पत्नी बबीता और पोते वंश को साथ लेकर चला था। उन्हें पानीपत विकास नगर में जाना था। जब वह सुबह साढ़े सात बजे मधुबन पक्के पुल के समीप पहुंचा तो एक टूर ट्रैवल की बस ने उन्हें साइड मार दी। जिससे उसके बेटे की पत्नी बबीता नीचे गिर गई और बस चालक ने उसे कुचल दिया। वह उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। वह सड़क के दूसरी तरफ गिर गए थे। जिस कारण चोटिल हुए। जब वह उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें