फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति और बच्चा घायल

Wed, 16 Oct 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डबरकी खुर्द गांव के समीप ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति व 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों मौके पर एकत्रित हो गए और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया। डबरकी कलां गांव निवासी सांगा कल्पना चावला राजकीय अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मंगलवार को पत्नी गुड्डी और बेटे को बाइक से दवा दिलाने लाया था। लौटते समय डबरकी खुर्द के पास ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी पत्नी सड़क पर जा गिरी और ट्रैक्टर चालक उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह और उसका बच्चा घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें