फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। काछवा रेलवे पुल के नीचे शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। महिला पानीपत के मतलौडा की रहने वाली थी। महिला के देवर महिपाल ने बताया कि उसके भाई रामपाल की सड़क हादसे में कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। तभी से उसकी भाभी सीमा परेशान चल रही थी। इस कारण वह सुबह घर से अंबाला मायके जाने के लिए चली थी। उन्हें पुलिस से सूचना मिली की वह ट्रेन की चपेट में आ गई है। जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्हें शताब्दी ट्रेन के ड्राइवर से सूचना मिली थी कि एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। मौके पर जाकर जांच की और परिजनों को इसकी सूचना दी। चालक ने बताया कि यह घटना सवा नौ बजे की है। जब महिला लाइन पार कर रही थी। उसने हॉर्न भी बजाया लेकिन महिला लाइन से पांव टकराकर वहीं गिर गई। ट्रेन तेज गति में थी तो वह उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें