फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलकर महिला ने दी जान, पति पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मंगला कॉलोनी में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। महिला के पति और ननद पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव राजौंद निवासी राम दिया ने बताया कि उसने अपनी बेटी संगीता की शादी 2012 में गांव फरल निवासी योगेश के साथ की थी। योगेश मंगल कॉलोनी में बच्चों के साथ रह रहा है। शादी के बाद ही योगेश और उसकी बहन उसकी बेटी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। वह उसकी बेटी संगीता के साथ अक्सर मारपीट करता था। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई। 30 सितंबर को उसके मकान मालिक का फोन आया कि योगेश पत्नी संगीता के साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद योगेश ने फोन कर बताया कि संगीता की तबीयत खराब है, वह अस्पताल लेकर जा रहा है। अगले दिन सुबह योगेश ने बताया कि संगीता की मौत हो चुकी है। आरोप है कि योगेश और उसकी बहन की मारपीट से तंग आकर उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें