करनाल। मूनक गांव रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। हमले में महिला और उसका बेटा घायल हो गए। पीड़िता संतोष ने पुलिस को बताया कि गांव के ही संजय की पत्नी निधि आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करती है। 24 अप्रैल को जब संतोष घर के बाहर खड़ी थी तो संजय, निधि, कश्मीरी लाल, नितिन, मोनी और बिसनी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसके बाल पकड़कर खींचा गया और लोहे की पाइप, ईंट और आरी से वार किया गया। जब उसका बेटा जसविंद्र बचाने आया तो उस पर भी गंडासी और लोहे की पाइप से हमला किया गया। आरोपियों ने घर और बाइक में भी तोड़फोड़ की। शिकायत पर थाना मूनक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद