फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला गहने और नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। ब्यानी गांव से एक महिला सोने-चांदी के गहने व नकदी लेकर अपने रिश्तेदार के साथ फरार हो गई। ब्यानी गांव निवासी युवक ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी दो जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे उसकी मां को करनाल के सरकारी अस्पताल से दवा लेने की बात कहकर गई थी, लेकिन उसकी पत्नी शाम तक वापस नहीं लौटी तो उसने उसकी तलाश की। जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी सुमन अपने रिश्तेदार कर्ण निवासी समालखा के साथ कहीं चली गई है। वह घर से तीन तोला सोने का जेवर, 500 ग्राम चांदी का जेवर व घर में रखे एक लाख रुपये की नकदी ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें