संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक महिला को बातों में लगाकर व्यक्ति उसका 30 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में मटक माजरी निवासी कुंता रानी ने बताया कि वह चार अक्तूबर को पुरानी तहसील के समीप पीएनबी से पेंशन निकलवाकर लाई थी। उसके बैग में 30 हजार रुपये थे। रास्ते में पैदल चलते हुए उसे एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि वह उनका जानकार है। उसके घर बेटा हुआ है।
वह मिठाई लेकर आएगा। इसके बाद वह उसके साथ कुछ दूर पैदल चला। इसके बाद एक दुकान के बाहर रखे कैंपर से उसने पानी पिलाया और उससे बैग ले लिया। जिसमें 30 हजार रुपये रखे थे। इसके बाद वह व्यक्ति कुछ दूर तक तो उसके साथ चला इसके बाद कहीं चला गया। जो दिखाई नहीं दिया। इसके बाद उसने घर जाकर पूरी घटना के बारे में बताया तो उसके बेटे ने सीसीटीवी की जांच की, जिसमें वह व्यक्ति नजर आ रहा है।